चलती कूड़ा गाड़ी पर चढ़ कर पहिले किहिन पुशअप, फिर बने लगेन शक्तिमान, चली तनिक तेज़ हवा तो होई गएन धड़ाम, यकीन न आये तो देख ले ई विडियो साहेबान

शाहीन बनारसी

लखनऊ: सोशल मीडिया का नशा आज कल के नौजवानों को ऐसा चढ़ा है कि अपना विडियो बनाने के चक्कर में खुद को चोट पहुंचा ले रहे है। स्टेटस अपडेट तो अब जीवन के स्टेटस से जुडती जा रही है। रोटी खाने से लेकर किसी की शव यात्रा को कन्धा देते समय या फिर जमात के साथ नमाज़ पढ़ते हुए सेल्फी सोशल मीडिया पर अपलोड करना फैशन होता जा रहा है। इसमें सबसे बड़ा बवाल तो इन्स्टाग्राम ने मचा रखा है। एक लाईक पाने के लिए आज कल के नौजवान कुछ भी करने को बेताब रहते है। कभी लड़के लड़कियों की साड़ी पहन कर लडकियों की एक्टिंग करते नज़र आते है तो कभी लड़कियां अपने हाथो पर मेहँदी से “फलनवा की साली” जैसे शब्द लिख कर खुद हंसी का पात्र बन कर दुसरो को हंसाती है।

अईसही ई बतिया हम आपको बताया काहे कि आज सुबहईयां तक हमरो कपार पर इन्स्टाग्राम का भुत सवार रहा। उ तो आज दुपहरे में हमरे गुरु जी ने झार के भुतवा उतार दिया। अईसही एकठे सज्जन रहेन जिनको और कुच्छो न मिला तो चलती कूड़ा गाडी की छतिया पर चढ़ कर लगे पहलवान बनके लगे पुशअप करे और ईहो से मन नाही भरा था तो बनने लगे शक्तिमान। उ भी ऐसे शक्तिमान रहे कि चलत कूड़ा गाडी पर तनिक्को तेज़ हवा चली शक्तिमान सड़कीए पर हो गये धडाम।

मामला लखनऊ का है जहा में नगर निगम की तेज दौड़ती कूड़ा गाड़ी पर एक युवक स्टंट कर रहा था। युवक लगातार पुश-अप कर रहा था। इसके बाद वह खड़ा हुआ और लगा शक्तिमान बनने तभी उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह नीचे गिर गया। घायल होने पर भी किसी ने इसकी शिकायत नहीं की। इस स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ तो पुलिस ने पड़ताल शुरू की। पुलिस के मुताबिक वीडियो काफी पुराना है। इस वीडियो को गोमती नगर की अपर पुलिस उपायुक्त श्वेता श्रीवास्तव ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि “गोमतीनगर, लखनऊ का कल रात का दृश्य… बन रहे थे शक्तिमान, कुछ दिनों तक नहीं हो पाएंगे विराजमान! चेतावनी: कृपया ऐसे जानलेवा स्टंट न करें!

 

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *