प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा और गलन, ऑरेंज के साथ येलो अलर्ट

मो0 कुमेल

लखनऊ: बदले मौसम के मिजाज़ से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे के साथ साथ भारी गलावट है। पहाड़ी क्षेत्रो में हो रही बारिश और बर्फ़बारी का असर अब धीरे धीरे हर ओर दिखाई देने लगा है। कहर बरपा रही ठण्ड से आम जन जीवन अस्त व्यस्त है। प्रदेश वासी काफी परेशान है। लगातार बढ़ रहे ठण्ड और घने कोहरे ने प्रदेश को अपने आगोश में ले रखा है।

सर्द बर्फीली हवाओ ने काफी गलन को भी बढ़ा दिया है। शीतलहर भी जारी है। साथ ही घने कोहरे छाये रहने के कारण लोगो को आने जाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे में वाहन चलाते समय अधिक सावधानी बरतने की भी जरुरत है क्योकि घने कोहरे के साथ साथ भारी गलन का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी यूपी में इसका प्रकोप ज्यादा देखने को मिलेगा। अन्य भाग में कोल्ड डे की भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रदेश भर में घना कोहरा छाया रहेगा। इसे लेकर देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद व आसपास के क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर व आस पास के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

शुष्क हवाएं भी अगले कुछ दिनों तक लोगों को चुभती रहेंगी। पश्चिमी विक्षोभ की आहट है। ऐसे में बादल छा सकते हैं। तराई के जिलों बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर के साथ ही गोंडा में पछुआ हवा लोगों को कंपकंपा रही है। इसके चलते शुक्रवार को दिन में दोपहर बाद निकली धूप बेअसर साबित हुई। शाम होते ही गलन और बढ़ गई। अयोध्या में 6 डिग्री तो फुर्सतगंज अमेठी में 7.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ में शुक्रवार को दिन भर कोहरा छाया रहा। वहीं, बदली ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सुबह साढ़े छ: बजे से साढ़े नौ बजे तक राजधानी घने कोहरे की चपेट में रही। दिन भर में 800 मीटर तक दृश्यता रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से पारा गिरेगा। जिससे सर्दी लोगों पर अधिक सितम ढाएगी। कोहरा भी घना होता जाएगा। दृश्तया में गिरावट आएगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *