आज है मौनी अमावस्या, आज रात से पहले करे यह उपाय तो होगी सभी कामनाये पूरी

बापुनन्दन मिश्रा

आज देशभर में मौनी अमावस्या मनाई जा रही है। 21 जनवरी इस साल का पहला शनीश्चरी है। इस दिन दान और गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। आज के दिन अपनी राशि के अनुसार दान करने से हर कामना पूरी होती है।

बता दें कि शनिवार को अमावस्या समय पड़ने के वजह से इसे शनिश्चरी अमावस्या भी कहा जा सकता है। बताया जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन देश की पवित्र नदियां जैसे गंगा, यमुना या अन्य जलाशयों या कुंडों में स्नान करने का विशेष महत्व होता है। वहीं इस दिन अपनी राशि के अनुसार दान करने पर हर कामना पूरी पूरी होती है।

अमावस्या के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व बताया गया है, परंपरा के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन गंगा नदी का पानी अमृत सामन्य बताया गया है। आज के दिन गंगा स्नान काफी शुभ है और बताया जाता है कि जो भी व्यक्ति आज के दिन गंगा स्नान करेगा उसे अधिक पुण्य प्राप्त होगा। पौराणिक परम्पराओं के अनुसार, इस दिन गंगा स्नान करने वाले अपने पाप से मुक्त हो सकते हैं। वह यह स्नान को करके अपने बुरे कर्मों को धो सकते है।

हिंदू प्रथा के मुताबिक, मौनी अमावस्या की शुरुवात 21 जनवरी 2023 को सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर होगी और 22 जनवरी को रात 02 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगी। इस अमावस्या को माघी अमावस्या भी कहा जाता है। शनिवार के दिन पड़ने पर और चार राजयोग बनने की वजह से इसका महत्व और भी ज्यादा हो गया है। विधि के अनुसार खास मंत्र “ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नम:” का जाप करना चाहिए। माना जाता है इससे व्यक्ति को स्वर्ग में स्थान प्राप्त होता है।

डिस्क्लेमर: उक्त सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। PNN24 न्यूज़ इसकी पुष्टि नही करता है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *