आज सोमवार को है होलिका दहन, कल खेला जाएगा रंग, 3 दशकों बाद बना ऐसा शुभ संयोग

बापुनंदन मिश्रा

सोमवार को रवि योग व अन्य शुभ योग बन रहे हैं। इन्हीं शुभ संयोगों में सोमवार को फाल्गुन मास की चतुर्दशी युक्त पूर्णिमा में होलिका दहन होगा।

पंचांग की गणना के अनुसार इस बार होली पर शनि, सूर्य एवं बुध ग्रह एक साथ कुंभ राशि में विराजमान है। यह त्रिग्रही योग कहलाता है, ऐसा अवसर लगभग 30 वर्षों बाद बन रहा है।

होलिका दहन फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा में भद्रा रहित करना शास्त्र सम्मत माना गया है। उनके अनुसार आज होलिका दहन के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त प्रदोष युक्त गोधूलि बेला में सायं 6.26 बजे से 6.38 बजे तक रहेगा। यद्यपि शाम को प्रदोष काल में भी होलिका दहन कर सकेंगे। प्रदोष काल का समय सायं 6.26 बजे से रात्रि 8.55 बजे तक रहेगा।

यदि पूर्णिमा की बात करें तो आज सायं 4.18 बजे से पूर्णिमा आरंभ होगी जो मंगलवार को सायं 6.10 बजे समाप्त होगी। यही कारण है कि होलिका दहन सोमवार को ही किया जाएगा। इसी प्रकार पूर्वोत्तर राज्य जहां सूर्यास्त सायं 6.10 बजे पहले ही हो जाता है, वहां पर होलिका दहन मंगलवार को होगा जबकि धुलंडी का पर्व 8 मार्च 2023 को मनाया जाएगा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *