केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने किया सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का शुभारंभ,”सांसद खेल स्पर्धा” से हर जिले से निकलेगा “खेल का खिलाड़ी”: केंद्रीय मंत्री

फारुख हुसैन

लखीमपुर(खीरी): शनिवार को खीरी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का रमियाबेहड़ ब्लॉक, ग्राम पंचायत दरेरी के प्रा0वि0 राजपुर के खेल मैदान में भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी ने फीता काटकर किया।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय जाना। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान उनके प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, बीडीओ रमियाबेहड़ प्रीति तिवारी, क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा छिपी प्रतिभाओं को मंच दे रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को जी-20 की अध्यक्षता का अवसर मिला है। सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं।

हर जिले का खेल और प्रतिस्पर्धा मिले। इसके लिये सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ किया गया है। तेजी से आगे बढ़ रहे नये भारत के निर्माण में सांसद खेल स्पर्धा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को सही प्रशिक्षण और दिशा मिले तो विश्व स्तर पर प्रदेश और भारत का नाम रोशन कर सकते हैं। युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पीएम मोदी ने खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट चलाया। खेलों में गाँव के युवाओं को आगे लाने की मुहिम शुरू की। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में खेल सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।

तय रोस्टर से जिला युवा कल्याण अधिकारी अरविंद स्वरूप कुशवाहा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों की देखरेख में यूपीएस तेतारपुर, यू0पी0एस0बेहड़ा, संविलियन विद्यालय करनपुर मुर्तिहा, खेल मैदान सहमतगढी, संविलियन विद्यालय कन्ठौहा (बेली तेलियार), प्रा0वि0 राजपुर, दरेरी, बनिका चौराहा, संविलियन विद्यालय कमहरा, उ0प्रा0वि0 गुलौली, संविलियन वि0जैती फिरोजपुर, उ0म0वि0 थरवरनपुर, पड़री, प्रा0वि0 घरथनिया, नरगड़ा कॉलेज, खेल मैदान, राजेन्द्र गिरि स्टेडियम पब्लिक इ0क0 गोला, मेला मैदान बांकेगंज में आयोजित सांसद स्पर्धा प्रतियोगिता में युवाओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपना जौहर दिखाया। जनप्रतिनिधियों ने ना सिर्फ प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया बल्कि युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

ब्लॉक स्तर पर आयोजित सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का रोस्टर

20 मार्च: ब्लॉक ईसानगर के ईसानगर स्टेडियम।

21 मार्च: धौरहरा में कस्तूरबा गांधी धौरहरा, कुंभी गोला में राजेन्द्र गिरि स्टेडियम व लखीमपुर में लालपुर स्टेडियम।

22 मार्च: ब्लॉक फूलबेहड़ के जंगल नंबर 11,

मितौली के नवीन तहसील परिसर, मितौली व पसगवा के खखरा।

23 मार्च: ब्लॉक बेहजम की स्टील फैक्ट्री व बांकेगंज के मेला मैदान।

24 मार्च: ब्लॉक रमियाबेहड़ के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमृत स्टेडियम रामनगर बगहा।

25 मार्च: ब्लॉक बिजुआ के शारदा पब्लिक स्कूल,

छिटहा, बिजुआ।

26 मार्च: ब्लॉक निघासन के स्वतंत्रता संग्राम सैनानी अवध बिहारी लाल वर्मा अमृत स्टेडियम मोतीपुर व ब्लॉक पलिया में बल्देव वैदिक इण्टर कालेज पलिया।

27 मार्च: ब्लॉक नकहा के केवलपुरवा विद्यालय व

ब्लॉक मोहम्मदी के मियांपुर।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *