श्री जय मां दुर्गा पूजा समिति आदर्श क्लब सोनाडीह ढाला : मंत्रोच्चार के साथ देवी दुर्गा का मुख पट

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय श्री श्री जय मां दुर्गा पूजा समिति आदर्श क्लब सोनाडीह ढाला के पंडाल में सप्तमी के दिन मंगलवार की शाम मंत्रोच्चार के साथ देवी दुर्गा का मुख पट खुलते ही भक्तों के जयकारे से पूरा आसमान गुंजयमान हो उठा। साथ ही मां दुर्गा के प्रतिमा पर 1100 रुपए का नोटों के हार उपाध्यक्ष धीरज कुमार गुप्ता के द्वारा पहनाया गया। अगम लाल मद्धेशिया के नेतृत्व में करोना महामारी के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए देवी का पूजन अर्चन किया गया।

इस मौके पर मौजूद विमलेश शर्मा, चंद्रप्रकाश गुड्डू , दूधनाथ पटेल, अरबिंद कुमार, विजय मद्धेशिया, अशोक मध्देशिया, अजय मद्धेशिया, राजन कुमार बड़े, सनी कुमार, राजन मद्धेशिया, सूर्यनारायण, नीतीश कुमार, अर्जुन ठठेरा, विनोद कुमार, दिलीप कुमार, अशोक शर्मा, सोनू मध्देशिया आदि मौजूद रहे।











