वाराणसी: निरालानगर स्थित बालमुखी हनुमान मंदिर का हुआ भव्य श्रृंगार

ए जावेद
वाराणसी। महामूरगंज के निरालानगर केडीएम भवन में स्थित बालमुखी हनुमान मंदिर का हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य श्रृंगार किया गया। इस दरमियान मंदिर समिति के तरफ से लंगर भी चलाया गया जहा सैकड़ो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।

इसी क्रम में कल रविवार को शाम श्रृंगार कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्रृंगार उपरांत विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। इस कार्यक्रम में भजन कीर्तन आदि के कार्यक्रम के साथ भंडार भी बाटा गया। आस्थावानों का देर रात कर मंदिर में आने का क्रम जारी रहा। वही लोगो ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया।











