रक्तदान जागरूकता के लिए आयोजित हुई मिनी मैराथन

ए0 जावेद
रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए बिग फैक्शन कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रक्तदान जागरूकता के लिए मिनी मैराथन आयोजित किया गया, जिसमें कम से कम 100 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। यह मैराथन किरण वर्मा के 21000 किलोमीटर पैदल यात्रा को सहयोग करने के लिए था।

बिग फेक्शन कंपनी और उनके कर्मचारियों द्वारा मिनी मैराथन करके सहयोग किया है और इनका संदेश यह है कि रक्तदान करिए और करवाइए। यह मैराथन सुबह 6:00 बजे रामकटोरा चौराहे से शुरू हुआ और वाराणसी के विभिन्न चौराहों से होते हुए समाप्त हुआ। मैराथन में मुख्य रूप से बिग फैशन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शशांक रस्तोगी, रवि रंजन, असीम आकाश, मोहित झुनझुनवाला व उनकी टीम मौजूद रही।











