चीन में मौत का कहर बरपा रहे कोरोना के BF7 वरियेंट के चार मामले मिले भारत में भी, दो गुजरात के मरीज़ हो चुके है स्वस्थ

आफताब फारुकी
चीन में अचानक कोरोना संक्रमण फैलने के लिए BF।7 वेरिएंट सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये वेरिएंट इम्यून सिस्टम से बच निकलता है, संक्रमित होते ही व्यक्ति स्प्रेडर बन जाता है और तेजी से लोगों को संक्रमित करता है। इसी वरियेंट ने चीन में मौत का कोहराम मचा रखा हुआ है। जिसके बाद भारत में भी इसके पहले इसके चार मामले मिल चुके है जिनमे दो गुजरात से है और दो ओड़िसा से। गुजरात सरकार के अनुसार दोनों मरीज़ अब स्वस्थ हो चुके है।

गाइडलाइंस के अनुसार, कोविड पॉजिटिव पाए जाने के दौरान उसके ‘क्लोज कांटेक्ट’ के तीन लोगों का भी टेस्ट कराया गया था जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।गौरतलब है कि चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत भी सतर्क हो गया है। केंद्र सरकार कोरोना के मामलों पर नजर रख रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस सिलसिले में आज शीर्ष अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ महामारी की स्थिति पर समीक्षा बैठक की।











