प्रयागराज: मौनी अमावस्या स्नान पर्व सकुशल ढ़ग से सम्पन्न, 2 करोड़ से अधिक ने लगाया श्रद्धा की डुबकी

तारिक़ खान
प्रयागराज। मौनी अमावस्या का पावन स्नान पर्व सकुशल ढंग से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगम सहित अन्य स्नान घाटों पर सायं 06ः00 बजे तक 02 करोड़ 09 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगायी। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं, संतो एवं कल्पवासियों पर हेलीकाॅप्टर से पुष्प वर्षा की गयी। संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने रात से ही भ्रमणशील रहते हुए विभिन्न सेक्टरों का निरीक्षण करते रहे तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में तैनात अधिकारियों का मनोबल बढ़ाते रहे। भ्रमणशील अफसरों में पुलिस आयुक्त रमित शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक चंद्र प्रकाश, पुलिस अपर आयुक्त आकाश कुलहरि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेला राजीव नारायण मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक मेला आदित्य शुक्ला शामिल रहे।











