स्व0 सम्पूर्णानन्द तिवारी को श्रद्धाञ्जलि देते हुए काशी से गौसंसद के लिए शंकराचार्य ने किया प्रयागराज प्रस्थान

शफी उस्मानी
वाराणसी: प्रयागराज में 6 फरवरी को आहूत की जाने वाली गौ-संसद में भाग लेने हेतु ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द: सरस्वती ने आज काशी से प्रस्थान किया। प्रयागराज प्रस्थान से पूर्व शंकराचार्य ने धर्मसम्राट् करपात्री जी महाराज व ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती के अत्यन्त प्रिय शिष्य गोलोकवासी पं0 सम्पूर्णानन्द तिवारी के भदैनी स्थित आवास पर पहुँचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी सद्गति की कामना की एवं परिजनों को धैर्य धारण करने हेतु आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर ब्रह्मचारी परमात्मानन्द, मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय, सर्वदानंद तिवारी, डॉ रुद्रानंद तिवारी, सदानंद तिवारी, अनुपानंद तिवारी, अनुपम तिवारी, शिवानंद तिवारी, अजय शुक्ला, सच्चिदानंद तिवारी, प्रकाश तिवारी, दीपू तिवारी, डॉ गिरीश चन्द्र तिवारी, यतीन्द्र चतुर्वेदी, राजू शर्मा, रामचन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में संत व भक्त उपस्थित थे।











