कुम्भ मेला: 50 लाख श्रद्धालुओ ने लगाया आस्था की डुबकी, देखे कुम्भ की तस्वीरे रेहान सिद्दीकी प्रयागराज: प्रयागराज में आज से कुम्भ मेले की शुरुआत हो चुकी है। कुम्भ का समापन महाशिवरात्रि के दिन, 26 फरवरी को होगा। कुम्भ मेले के डीआईजी वैभव कृष्णा ने बताया है कि आस्था के इस संगम में अब तक करीब 50 लाख लोगों ने डुबकी लगाई है। उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि इस बार कुम्भ में 40 करोड़ लोग शामिल होंगे।