सुल्तानपुर लम्भुआ सीएचसी – चिकित्सा अधिकारी के तबादले को लेकर ANM हुई मुखर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजा पत्र

हरिशंकर सोनी.
सुल्तानपुर. मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश शाखा सुल्तानपुर की पदाधिकारी विमला पांडे विभा सिंह तथा शांति त्रिपाठी ने जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुल्तानपुर को पत्र लिखकर लम्भुआ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्यारे लाल गुप्ता के स्थानांतरण की मांग की है।
संघ का कहना है कि लम्भुआ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्यारेलाल गुप्ता और एनम के बीच आए दिन वाद विवाद होता रहता है तथा आरोप यह भी है कि संविदा एएनएम व स्थाई एएनएम के बीच आए दिन बाद विवाद कराते रहते हैं, तथा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते रहते हैं।
संघ ने मांग की है कि कर्मचारी हित को देखते हुए चिकित्सा अधिकारी का स्थानांतरण अन्यत्र जगह कर दिया जाए और अगर किसी कारणवश उनका स्थानांतरण नहीं किया जा सकता तो प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का चार्ज लम्भुआ के किसी अन्य डॉक्टर को दे दिया जाए और यह भी कहना है कि अगर प्रभारी चिकित्सा मौजूदा चार्ज पर रहेंगे तो बात विवाद बढ़ता रहेगा और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते रहेंगे। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनका स्थानांतरण किसी अन्य जगह न किया गया तो मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ सुल्तानपुर आंदोलन करेगा।











