बद से बदतर हुई रेवती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र


बलिया – जनपद के रेवती नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वर्तमान समय में बद से बदतर हो गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती में रविवार की सुबह तकरीबन आठ बजे इलाज के लिए गयी एक चार वर्षीया सुधा की प्राण चिकित्सक के अभाव में चला गया जिसे देखते हुए रेवती नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बांसडीह विधान सभा के जनसेवक कनक पाण्डेय अनशन पर बैठ गए । देखते ही देखते आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए जहां पर भारी पुलिस बल तैनात हो गए ।













