धूम धाम के साथ किया गया शनिचरा बाबा की पूजा

नुरुल होदा खान
काजीपुर (बलिया) 08सितम्बर। शनिचरा बाबा के पूजन के अवसर पर क्षेत्र के हरपुर-सिवानकला मार्ग पर स्थित उनके स्थान पर तुरहा जाति के लोगों की काफी भीड़ रही। भीड़ में इस जाति की काफी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया।सूर्य पुत्र शनिदेव को तुरहा जाति के लोग अपना कुल देवता मानते हैं। काजीपुर सहित अन्य गांवों के इस जाति के लोग भादो मास के प्रथम शनिवार को अपना ब्यवसाय बन्द कर बाबा का विधि विधान के साथ पूजा करते हैं।












