ओशो ध्यान दीप केंद्र के नवनिर्मित ‘ओशो ध्यानकक्ष’ का हुआ उद्घाटन

करिश्मा अग्रवाल
बरेली। ओशो ध्यान दीप केंद्र,बरेली के नव निर्मित ध्यान कक्ष का रविवार को उद्घाटन किया गया। ध्यानकक्ष का उद्घाटन लखनऊ से आए स्वामी संतोष आत्मबोध द्वारा किया गया।ध्यान कक्ष के उद्घाटन समारोह में चक्रा साऊंड मेडिटेशन,ॐ ध्यान सहित विभिन्न्न ध्यान और अन्य ओशो गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।












