नवरात्र के चलते हुई मां दुर्गा की स्थापना एकादशी को होगा विसर्जन

फारुख हुसैन
मोहम्मदी खीरी- नगर के मोहल्ला बाजार खुर्द कहरौला स्थिति श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर पर नवरात्रि के चलते मां दुर्गा मूर्ति की स्थापना की गई तथा नवरात्रि के 9 दिनों तक भजन संध्या के कार्यक्रम की भी शुरुआत हुई।मां की प्रतिमा को स्थापना से पूर्व , आकाश सैनी समीर के निवास से 11:30 बजे ढोल बाजे के साथ भ्रमण कर श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर पर स्थापित किया गया। उसी क्रम में आज से ही नवरात्रि तक हर रोज श्रृंगार पूजा,भजन संध्या व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा।












