भाजपा नेता ने प्राचीन हनुमान मंदिर में शिव परिवार की किया स्थापना

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में इंदिरा पुरी नाला रोड पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भाजपा नेता ईश्वर मावी द्वारा भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। बुधवार दोपहर को इंदिरा पुरी नाला रोड पर प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा भाजपा नेता ईश्वर मावी के कर कमलों द्वारा की गई भगवान शिव के परिवार की मूर्तियों में विशेष सहयोग रोकी गुप्ता व हैप्पी गुप्ता द्वारा किया गया शिव परिवार की स्थापना से पहले प्राचीन हनुमान मंदिर में विशाल यज्ञ किया गया इसके बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो मंदिर में जाकर समाप्त हुई।












