चेयरमैन रंजीता धामा ने श्रीरामचरित मानस में लिया भाग

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी की लोनी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा ने डीएलएफ सी ब्लाक मे पिछले कई दिनों से चल रही श्री रामचरितमानस व प्रेम विहार में चल रही श्रीमदभागवत कथा में भाग लिया। इस अवसर पर श्रीमती रंजीता धामा ने कार्यक्रम मे हो रहे हवन में आहुति दी तथा इसके उपरांत सभी को संबोधित करते हुए कहा कि लोनी नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न जगह पर धार्मिक अनुष्ठानों को आयोजन किया जा रहा है जिनमें वह दिन प्रतिदिन भाग ले रही है सभी कार्यक्रम बहुत ही भव्य एवं सुंदर रूप से चल रहे हैं जिसमें दूर दराज से आये कथावाचकों दुारा बेहद ही सुन्दर वाणी मे प्रभु का भजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर लोगों के द्वारा श्रीमती रंजीता धामा जी का फूल-माला व पटका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर सभासद निशा सिंह, ठाकुर मनीष सिंह, सुमित अग्रवाल ,उदय नारायण सिंह ,सरफराज ,भगत सिंह वर्मा ,विजेंद्र चौधरी, नरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।











