गंगा जमुनी तहजीब का मरकज़ लाट सरैया मस्जिद पर मुकम्मल हुई तरावीह

ए जावेद
वाराणसी. शहर की लाट सरैया मस्जिद भले ही विवाद पैदा करने वालो के लिए एक मौका हो मगर हकीकत में यह मस्जिद गंगा जमुनी तहजीब का एक मरकज़ है। इस मस्जिद में प्रतिवर्ष तरावीह की नमाज़ होती है। तीन दिन में मुकम्मल तरावीह हमेशा से होती रही है।

इस अवसर पर यावर खान, शाहनवाज खान, कामरान खान, फरहान खान, सलीम आदि इंतेजामिया कमेटी के लोग मौजूद रहे। नमाज़-ए-तरावीह में शिरकत किये सभी नमाजियों को मिठाई भी बतौर तबर्रुख तकसीम हुई।











