रमजान नेकियो का महीना है – डा सानन्द सिंह

विकास राय
गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया।ताजपुर का पूरे क्षेत्र में गंगा जमुनी तहजीब के रूप में एक अलग पहचान है।यहां की राम लीला एवम दुर्गा पूजन में मुस्लिम भाई भी खुले मन मिजाज से भाग लेते है।ताजपुर निवासी फिरोज अंसारी के द्वारा आयोजित किये गये रोजा इफ्तार में सपा के वरिष्ठ नेता एवम सत्यदेव ग्रूप्स आफ कालेजेज बोरसिया गांधीपुरम गाजीपुर के प्रबन्ध निदेशक डा सानन्द सिंह ने कहा की यह बहुत ही पाक माह है जिसे हम लोग रमजान के रूप में जानते है। रमजान को नेकियों या पुण्य कार्यों का मौसम-ए-बहार बसंत कहा गया है। रमजान को नेकियों का मौसम भी कहा जाता है। इस महीने में मुसलमान भाई अल्लाह की इबादत ज्यादा करते है। अपने परमेश्वर को संतुष्ट करने के लिए उपासना के साथ, कुरआन का पाठ, दान धर्म करते है।

डा सानन्द सिंह ने बताया की यह महीना मुस्तहिक लोगों की मदद करने का महीना है। रमजान के तअल्लुक से हमें बेशुमार हदीसें मिलती हैं और हम पढ़ते और सुनते रहते हैं लेकिन क्या हम इस पर अमल भी करते हैं। ईमानदारी के साथ हम अपना जायजा लें कि क्या वाकई हम लोग मोहताजों और नादार लोगों की वैसी ही मदद करते हैं जैसी करनी चाहिए? सिर्फ सदकए फित्र देकर हम यह समझते हैं कि हमने अपना हक अदा कर दिया है।
जब अल्लाह की राह में देने की बात आती है तो हमें कंजूसी नहीं करनी चाहिए। अल्लाह की राह में खर्च करना अफज़ल है। ग़रीब चाहे वह अन्य धर्म के ही क्यों न हो, उनकी मदद करने की शिक्षा दी गयी है। दूसरों के काम आना भी एक इबादत समझी जाती है।आपने आयोजक फिरोज अंसारी को शुभकामनाएं दी।इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राम सागर यादव.ग्राम प्रधान पिहुली वेद प्रकाश यादव.पूर्व प्रधान गोसलपुर राजेश सिंह राजू.अवधेश प्रसाद.राम प्रवेश यादव. पूर्व प्रधान विश्वम्भर पुर जनार्दन राय.बब्बन सिंह गडार.पूर्व प्रधान ताजपुर नेसार अहमद.सन्तोष यादव.बब्बन यादव.राजेन्द्र प्रसाद वर्मा पूर्व प्रवक्ता.विवेक सौरभ उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जहूराबाद. शिव प्रकाश राय.करन यादव.कृष्णा यादव समेत सैकडों की संख्या में लोग शामिल रहे।











