ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार को बजरंगबली का हुआ पूजन

विकास राय
गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप आफ कालेज के तत्वावधान में 11 जून को ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार को बजरंगबली का पूजन करके राष्ट्रीय राजमार्ग पर सत्यदेव डिग्री कॉलेज के सामने प्रसाद वितरण आमजन के लिए किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने रूककर एवं हनुमान जी को नमन कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भजन कीर्तन, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड तथा बजरंग बाण की मधुर ध्वनि ने समस्त आगंतुकों को आनंदित एवं भाव विह्वल किया। यह कार्यक्रम प्रातः से प्रारंभ होकर पूरे दिन चला।












