बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 65 शिव भक्तों का जत्था रवाना
फारुख हुसैन
मोहम्मदी खीरी- नगर से 65 शिव भक्तों का जत्था बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया ने चंदन लगाकर ब अंग वस्त्र पहनाकर रवाना किया।जत्था शिव सेवक दिल्ली भंडारा पोसपत्री जम्मू कश्मीर की शाखा लखीमपुर मोहम्मदी नगर के सेवादार प्रवीन कुमार गुप्ता टेनी भैया के नेतृत्व में रवाना हुआ।
यह जत्था नगर के छोटी देवी मंदिर से बाजार गंज होते हुए रामलीला चौराहे से 5 वजे बजे बाबा अमरनाथ जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुआ शिव भक्तों के जत्थे को रवाना करने के लिए नगर के छोटी देवी शिव मंदिर पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया पहुंचे और उन्होंने वहां पर सभी शिव सेवकों को चंदन लगाकर ब अंग वस्त्र पहनाकर बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना किया।इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता आलोक सिंह एडवोकेट मनोज गुप्ता दिनेश गुप्ता रवि शुक्ला रजनीश बाजपेई कैलाश बाजपेई राजीव बाजपेई मानस त्रिवेदी रितेश शुक्ला सहित तमाम लोग श्रद्धालुओं को रवाना करने के लिए मौजूद रहे बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाने वाले इस जत्थे में 10 महिलाएं भी शामिल हैं।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..