पर्यूषण पर्व पर जैन मंदिर फूटा महल में धार्मिक तम्बोला कार्यक्रम किया गया आयोजित

गौरव जैन
रामपुर – जैन मंदिर फूटा महल में चल रहे पर्यूषण पर्व के मोके पर धार्मिक तंम्बोला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि चन्द्रकला जैन द्वारा भगवान महावीर के चित्र प्रज्वलित व भगवान की आरती कर किया इस मौके पर समाज के लोगों द्वारा धर्म ज्ञान से सम्बंधित धार्मिक तंम्बोला कार्यक्रम के माध्यम से कार्यक्रम में मौजूद जैन समाज के महिलाएं और पुरूषो से तम्बोला प्रतियोगिता के दौरान सरिता जैन ने समाज लोगों से ज्ञान के सवाल पूछे प्रतियोगिता के बाद बाहर से आएं पंडित लोकेश कुमार जैन द्वारा प्रवचन के माध्यम से लोगो का पयूर्षण पर्व के बारे में पूर्ण जानकारी दी












