शारदीय नवरात्रि के पहले दिन लगा रहा भक्तो का मंदिरों में ताँता

प्रवीन कुमार शर्मा
फिरोजाबाद: रविवार से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो चुके हैं और प्रथम दिन भक्तों ने मां शैल पुत्री का विधि विधान से पूजन कर कलश स्थापना की। नगर के समस्त देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

मन्दिर परिसर में विधुत की आकर्षक सजावट की गई थी। मंगला दर्शन के लिए सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए मंदिर कमेटी और पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए।











