50 फिट ऊँचे रावण का हुआ दहन, कुंवर भरत शेर सिंह रहे मुख्य अतिथि

अब्दुल बासित मलक
हरियाणा यमुनागर:- छछरोली में जिले का सबसे ऊंचा 50फ़ीट रावण का दहन किया गया। इसे देखने के लिए जिले भर से लोगों की भीड़ उमड़ी। प्रशासन ने भी यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए कमर कस रखी थी इसके साथ ही भगवान श्री राम ,लक्ष्मण और सीता की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। लोग श्री राम लक्ष्मण और सीता के समक्ष माथा टेक रहे थे।












