कन्नौज – धूमधाम से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ शुरू

मैनुर खान
कन्नौज. कन्नौज जनपद में कल से ही दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रक्रिया शुरू है। कल पड़े मंगलवार के कारण सोमवार की रात को ही प्रतिमा हिला दिया गया था। इस युक्ति से प्रतिमा विसर्जन कई जगहों पर मंगलवार को भी हुआ।

विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटनाओ को रोकने हेतु एनडीआरऍफ़ की टीम मौके पर मौजूद है। वही साथ ही जिला पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ विसर्जन हेतु सख्त है। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना को रोकने हेतु जिला प्रशासन कमर कस कर विसर्जन स्थल और शोभा यात्रा मार्ग पर मौजूद है। समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सुचना प्राप्त नही हुई है।











