रामलीला में अधर्मी रावण का हुआ वध

बापूनन्दन मिश्र
(मऊ) तिनहरी हकारीपुर रामलीला कमेटी द्वारा चलाया जा रहा 29 सितंबर से नारद मोह की लीला प्रारंभ होकर आज 9 अक्टूबर को रावण वध और राम राजगद्दी तक की रामलीला की गई जिसमें राम रावण युद्ध के पहले से ही तैयारियां प्रारंभ हो गई रावण के मन में अनेक प्रकार के विचार आने जाने लगे कभी उसको लगता था क्या मैं भी भगवान राम से ले वैर लिया

भाई भरत भगवान राम की आगमन के लिए बहुत व्यथित थे की कहि भगवान मुझे भूल तो नही जाएंगे यदि भगवान राम नहीं आए तो हम अपना प्राण त्याग देंगे तभी हनुमान जी के द्वारा सूचना प्राप्त हुई और भगवान राम की आने की खबर मिली जिससे पूरी अयोध्या में खुशी का माहौल हो गया और गुरु वशिष्ठ ,तीनो माताएं तथा सभी अयोध्या वासियों के साथ भगवान राम राज गद्दी पर विराजमान हुए रामलीला में मंचन किए हुए सभी प्रतिभागी गांव के ही थे राम के रूप में श्याम सुंदर त्रिपाठी, लक्ष्मण अनुराग त्रिपाठी , और रावण राजेश सिंह ,मेघनाथ शिव प्रताप त्रिपाठी, संचालन आर्यन त्रिपाठी द्वारा किया गया











