धूमधाम से मनाया गया संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी शिवनारायण जी महाराज का अवतार दिवस

संजय ठाकुर
बेल्थरा रोड (बलिया) तहसील क्षेत्र के ससनाधाम में बुधवार को स्वामी जी महाराज के 303वां अवतार दिवस मनाया गया। बुधवार को लगभग 7:30बजे एक विशाल जुलुस निकाल बाबा के स्थान से निकाला गया और अखोप चट्टी पर होते हुए एमएमडी स्कूल होते ससना बहादुरपुर स्थित बाबा दुखहरण स्वामी जी के स्थान होते हुए पुरे गाँव में जुलुस घुमाते हुए ससना धाम पर लगभग 11:30बजे के आसपास पहुचे। जहाँ 51किलो का घंटा गाँव के निवासी जुगुल शर्मा व ग्रामसभा के पूर्व प्रधान अजय सिंह के साथ मिल कर उनका मंशा पूरी होने पर बाबा के 303वे अवतार पर मंदिर में दान किये।












