कौशल्या के कोख से राम का जन्म हुआ तो कैकेई के कोख से रामराज्य का जन्म हुआ – फलहारी बाबा

विकास राय
गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के बगेन्द गांव मे रूद्र महायज्ञ के दौरान बैदिक मंत्रोचारण के द्वारा कथा मे राम का राज्याभिषेक हुवा।इस अवसर पर महामण्डलेश्वर श्री शिवराम दास जी फलाहारी बाबा का उपस्थित गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया की कैकेयी निन्दनीया नहीं बन्दनीया भी नहीं परमबंदनीया है कौशल्या की कोख से यदि राम का जन्म हुआ तो कैकेयी के कोख से रामराज्य का जन्म हुआ।

इस मौके पर मनीष राय ग्राम प्रधान,स्वामी नाथ राय. श्रीकांत राय. सुमित राय. श्रीधर राय ,योगेष राय,दयाशंकर राय रामबिलास यादव शिवचंद राज भर,अंगद यादव ,ओमप्रकाश राजभर समेत हजारो की संख्या में लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के अंत मे प्रोफेसर प्रभुदेव राय ने आभार ब्यक्त किया।











