प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन

गौरव जैन
रामपुर। मुख्यमंत्री द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार जनपद के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन करके एनीमिया, डायबिटीज, पेट रोग, टीबी सहित विभिन्न बीमारियों की जांच एवं उपचार प्रदान किया गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच एवं दायरा बढ़ाने के लिए प्रत्येक रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं जिनसे आमजन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का उपचार करा कर लाभान्वित हो रहे हैं।











