कोरोना संकट से निपटने के लिये भाजपा नेता ने करवाया बड़े शिव मंदिर में रुद्राभिषेक

प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर: कोरोना आपदा से निपटने के लिए इस समय पूरा विश्व लगा हुआ है। भारत में भी यह महामारी अपने विराट रूप में न आये इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें जरूरी कदम उठा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार भी जरूरतमंद और गरीब लोगों को भोजन और जरूरी सामान मुहैया करा रही हैं।

इस दौरान ज्ञानपुर (SDM) डॉ ज्ञानप्रकाश यादव, तहसीलदार देवेंद्र यादव, गोपीगंज प्रशासन पुलिस बल, जंगीगंज चौकी मोहम्मद साहिर उपस्थित रहे। बता दे कि इससे पहले डॉ अजय शुक्ला ने पिछले बृहस्पतिवार को भी जंगीगंज के कलनुआ और सराय जगदीश हाल्ट पर रहने वाले गरीब लोगों को भोजन का पैकेट वितरित किया था। गौरतलब है कि डॉ अजय शुक्ला के बड़ागांव निवास पर जरूरतमंदो को भोजन औऱ राशन का वितरण का सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा है।











