धूमधाम से मना श्री चंद्र भगवान का जन्मोत्सव, उदासीन आश्रम में हुआ ध्वज पूजन व हवन

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी. श्री राम जानकी मंदिर उदासीन आश्रम निहाली पुरवा में जगतगुरु उदासीन अखाड़े के संस्थापक श्री चंद्र भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आश्रम के महंत श्री गुरमुखदास सहित कई महंतो एवं भक्तों ने श्री चंद्र भगवान सहित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर धर्म ध्वजारोहण, अखंड धूनी पूजन, हवन, आरती कर प्रसाद पाया।












