लगभग 6 महीने बाद खुला आम जनता के लिये हज़रत निजामुद्दीन का आस्ताना

तारिक़ खान
नई दिल्ली: कोरोनावायरस महामारी के कारण बंद की गई दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन दरगाह रविवार को एक बार फिर आम जनता के लिए खुल गई है। दरगाह में आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का लोग पालन कर सकें, इसके लिए जगह-जगह निशान भी बनाए गए हैं। लोगों के लिए सैनेटाइजर्स भी रखे गए हैं।

दरगाह में आने वाले लोगों के हाथ सैनिटाइज करने के लिए कई सारी जगह बनाई गई हैं। साथ ही दरगाह के अंदर लोगों का मास्क पहनना अनिवार्य होगा। दरगाह में लोगों को बैग या सामान ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी। साथ ही यहां किसी को प्रतीक्षा करने या बैठने की भी अनुमति नहीं होगी।











