चिकित्सक ने राष्ट्रीय पोषण माह पर बच्चों के रोग व आहार की दी जानकारी

रणजीत सिंह
बिल्थरारोड (बलिया)। राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर 2020 के अन्तर्गत शनिवार को बाल विकास परियोजना सीयर में पोषण माह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डा. एलसी शर्मा ने आंगनबाड़ियों को बच्चों के पोषण से संबंधित विस्तार से जानकारी देते हुए बच्चों की अचानक उत्पन्न बीमारियों व उनके आहार के बारे में जानकारियां दी।

इस मौके पर ग्राम दो बहुता चक व दो चौकिया को लेकर 4 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और एक ग्राम बहुता चक व दो चौकिया को लेकर कुल 3 बच्चों का अन्न प्रासन मुख्य अतिथि डा. एलसी शर्मा द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस मौके पर परियोजना की ओर से सुशीला देवी, रामारानी यादव, राजमुनि देवी, कमलावती देवी, प्रधान सहायक खालिदा खातून, पतिराम, रामशंकर यादव एवं ईओ नगर पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।











