वाराणसी – ईद मिलादुन्नबी पर रोशन हुई हर गलियाँ, हर सु आई आवाज़ “सरकार की आमद मरहबा”

ए जावेद/ मो0 सलीम
वाराणसी: रह्मतुल्लिल आलमीन, पैगंबर-ए-इस्लाम, सरवर-ए-कायनात, आका मुहम्मद मुस्तफा (स0) की यौमे पैदाइश 12 रबीउल अव्वल की शब (पूर्व संध्या) को शहर में जगहों पर जलसे का इत्माम हुआ। जिसमे शहर की कई अन्जुमानो ने शहर बनारस में बने विभिन्न स्टेजो पर सरकार-ए-दोआलम की शान में नातिया कलाम पेश किया। ये सिलसिला पूरी रात चलता रहा। इस दरमियान शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। हर गली मुहल्लों में रोशनी का इत्माम किया गया था। हर सु पूरी रात यही आवाज़ आती रही “सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा।”

गोल्डन गेट बना आकर्षण का मुख्य केंद्र
हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी दालमंडी के मुस्लिम मुसाफिर खाने के पास तामीर होने वाला गोल्डन गेट आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। स्वर्ण जैसे दिखने वाले इस गेट ने लोगो को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आकर्षित किया। इस वर्ष थोडा अलग नजारों के साथ गेट बनाया गया। दूर दराज़ से आने वाले जायरीनो ने इस गेट के पास खड़े होकर सेल्फी भी लिया।



कोरोना महामारी के दृष्टिगत हर वर्ष निकलने वाला जुलूस इस वर्ष नही निकलेगा। बताते चले कि मदनपुरा से निकलने वाला जुलूस-ए-मुहम्मदी लाखो अकीदतमन्दो के साथ हरवर्ष निकल कर पुरे शहर का भ्रमण करता था। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण इस जुलूस की अनुमति नही दिया गया है।
नही होगी आ जियारत
कोयला बाज़ार स्थित सलेमपुरा में प्रतिवर्ष होने वाली जियारत का कार्यक्रम भी इस वर्ष महामारी के कारण नही होगा। इस बात की पुष्टि मुतवल्ली मो आतिफ “बब्बल” ने किया। उन्होंने बताया कि संभावित भीड़ के कारण इस निर्णय को लिया गया था। इंशा अल्लाह अगले वर्ष ज्यारत का सिलसिला जारी रहेगा। बताते चले कि यहाँ पर हुजुर सरकार-ए-दोआलम, आका सरवर-ए-कायनात मुहम्मद मुस्तफा (स०) के मु-ए-मुक़द्दस और कपड़ो के साथ उनसे जुडी निशानियो की जियारत होती है। यह सियारत 12 रबीउल-अव्वल को हर वर्ष सुबह 8 बजे से लेकर शाम मगरिब की नमाज़ के वक्त तक जारी रहती है।












