पलिया CHC प्रकरण – BCPM मुख्यालय से हुवे अटैच, अधीक्षक के खिलाफ बैठी जाँच

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. जिले के तहसील पलिया में पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं कार्यरत एएनम और आशाओं ने सीएचसी में धरना प्रदर्शन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत बीसीपीएम पर अवैध वसूली और अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया था ओर उनको हटाने और उन पर उचित कार्यवाही को लेकर पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना प्रदर्शन कर रही थी. जिसके बाद सीएचसी अधीक्षक हरेंद्र नाथ वरुण की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान उठाया था, और उन पर भी उचित कार्यवाही करने की भी मांग की थी।












