अम्बेडकरनगर – जाम की समस्या से जूझ रहे लोग

अनंत कुशवाहा 

अम्बेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर हो रही जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आये दिन जिला मुख्यालय पर जाम लगने से आम जनमानस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के रोडवेज से पुरानी तहसील तिराहा से होकर शहजादपुर चुन्गी नाका तक सुबह 10 बजते ही जाम की समस्या शुरू होने लगती है। यही हाल पुरानी तहसील से फैजाबाद चुन्गी नाका तक जाम की समस्या बनी रहती है। आये दिन लग रहे जाम से लोगों को काफी मुश्किले उठानी पड़ रही है।

यातायात महकमा भी जाम की समस्या से खत्म करने में विफल साबित होता दिख रहा है। सुबह 10 बजते ही जहां लोगों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए घर से बाहर निकलकर सबसे पहले जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। दिनभर पुरानी तहसील से रोडवेज तक भीषण जाम होने के चलते लोगों को पुरानी तहसील से रोडवेज आने में घंटो भर का समय लग जाता है। दिनभर बनी रही जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शाम होते ही एक बार फिर से जाम की समस्या बन जाती है। सुबह शाम भीषण जाम से आम जनमानस का जीवन बेहाल हो उठा है। यातायात के नियमों का पालन न करना, वाहनों का ओवर टेकिंग भी जाम की समस्या का कारण बन जाता है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *