नहर पर आपरेटर न होने से संचालन बाधित

सी.पी.सिंह विसेन
बलिया :-–बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के लघुडाल पम्प कैनाल हल्दीरामपुर पर इन दिनो आपरेटर व कर्मचारी न होने तथा अधिकारीयो के मनमानी के चलते ग्रामीणो को  पानी हेतु काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग से नियुक्त कर्मचारी मनमाने तरीके से डयूटी करने के वजह से किसान परेशान है। वही गाव के एक व्यक्ति को  नहर विभाग नियुक्त कर कोरम पुरा कर रहा है।

जो खुद की आवश्यक पर मोटर चला कर अपने खेतो मे सिचाई कर लेता है। तथा गाव के किसी व्यक्ति द्वारा खेतो मे सिचाई हेतु पानी चलाने हेतु गुजारिश करने पर कोई ना कोई बहाना बनाकर मोटर चलाने से इंकार कर देता है। उक्त पम्प कैनाल से क्षेत्र के रामपुर, नरला, पनिसरा, धरहरा ,बहुत आदि माइनरो मे पानी कि आपुर्ती होती है। बिगत कई बर्षो से माइनरो की सफाई महज कागजों मे ही सीमित होने से खरपतवार चारो तरफ पट गये है। यदा -कदा पम्प कैनाल के मोटर चलने के बाद भी टेल तक पानी नही पहुचता है। मौजुदा समय मे किसानो को खेतो मे पशुओं के चारा, सब्जी, गन्ना, मक्का आदि की फसल सिचाई के अभाव मे नष्ट हो रही है। तथा यही हाल रहा तो धान का बिज भी पिछे हो जायेगा। ग्रामीणो ने आलाअधिकारियो से उक्त नहर मे पानी की समुचित व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *