वाराणसी – गजबे बात गुरु, कुच्छो न मिलल त मेनहोल का ढक्कने उठा ले गयल

तारिक़ आज़मी

वाराणसी। नशे के शिकार युवको के द्वारा अपने नशे की पूर्ति के लिए क्या क्या नही कर दिया जाता है। उनको बस अपने नशे की पूर्ति करना होता है। इसके खातिर वो कोई भी करम करने से बाज़ नही आते है। ऐसी ही घटना प्रकाश में आई है वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के ब्रह्मनाल इलाके में जहा लाख चाक चौबंद पुलिस गश्त रहती है। मगर चोर देर रात किसी समय मेनहोल का ढक्कन ही चुरा कर ले गए।

मामला चौक थाना क्षेत्र के ब्रह्मनाल इलाके का है। यहाँ मकान नम्बर सीके 12/22 के पास मेनहोल पर पुराना लोहे का ढक्कन लगा हुआ था। ढक्कन हटा कर इस गटर की सफाई होती थी। इस इलाके क्या पुरे क्षेत्र में ही पुलिस रात्रि गश्त मुस्तैदी से करती है। इस मुस्तैदी का मुख्य कारण ये है कि देर रात तक कभी क्षेत्राधिकारी और कभी थाना प्रभारी खुद पैदल गश्त किया करते है। इन सबके बीच बीती रात अज्ञात समय कोई अज्ञात चोर मेनहोल का ढक्कन लेकर रफूचक्कर हो गए।

क्षेत्रीय नागरिको ने सुबह जब मेनहोल का ढक्कन गायब देखा तो उन्होंने पहले तो नज़रंअदाज़ करते हुवे सोचा कि सफाई हो रही होगी उसमे सफाई कर्मियों ने आसपास कही रखा होगा। मगर जब काफी वक्त गुजरने के बाद सफाई कर्मी भी कही नज़र नही आये तो क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिको ने शक के मद्देनज़र ढक्कन तलाशना शुरू किया। जब कही ढक्कन नही मिला तो लोगो ने इसकी सुचना सम्बंधित विभाग को दिया। खुले मेनहोल से खतरे को देखते हुवे नागरिको ने इसके सम्बन्ध में जानकारी जलसंस्थान को प्रदान किया जहा से उनको कम्प्लेंन नम्बर 11988 प्राप्त हुआ। वही एक सभ्रान्त क्षेत्रीय नागरिक ने इस सम्बन्ध में सुचना चौक पुलिस के डीवी ग्रुप में प्रदान किया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *