सपाजनों ने निकली पदयात्रा, कहा भाजपा की है जनविरोधी नीतियाँ, हम करते है इसकी मुखालफत

ए0 जावेद

वाराणसी: वाराणसी समाजवादी महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में आज सपाजनों ने पदयात्रा निकाल कर प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। मिंट हाउस से शुरू हुई यह पदयात्रा नदेसर-कचहरी होते हुवे पाण्डेयपुर स्थित मुंशी प्रेम चन्द्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संपन्न हुई।

पदयात्रा के पुरे रास्ते भारी संख्या में सपाजनो ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। इस मौके पर शहर के कई इलाकों से आये सपा नेता और कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुवे। पदयात्रा अपने निश्चित रास्ते से होते हुवे गुजरी और इसमें सपाजन शामिल होते रहे। इस पदयात्रा का नेतृत्व सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा द्वारा किया जा रहा था।

इस मौके पर सपा जनों को संबोधित करते हुवे सपा नेता इकबाल खान ने कहा कि सरकार बेरोजगारों को केवल आश्वासन दे रही है। किसानो को केवल तसल्ली दे रही है। महंगाई चरम पर है। आम जनता में त्राहि त्राहि की स्थिति है। मगर सरकार की नींद नही खुल रही है। हर मोर्चे पर फेल सरकार को उसके कर्तव्य हम सपाजन याद कराते रहेगे।

पदयात्रा के सम्बन्ध में हमसे बात करते हुवे महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की सभी नीतियाँ जनविरोधी है। सरकार रोज़गार के मुद्दे पर पूरी तरह फेल है। किसानो का मुद्दा हो या बेरोज़गारी का या फिर युवाओं का मुद्दा हो। सरकार हर एक जगह फेल ही साबित हुई है। केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी नीतियाँ जनविरोधी है। सपा इन जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पदयात्रा के माध्यम से जनता को जागरूक कर रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *