पूर्व मंत्री ने किया माँ कष्टहरिणी धाम में दर्शन पूजन
विकास राय
गाजीपुर पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह आज युवा सपा नेता हिमांशु राय एवम अपने समर्थकों के साथ मां कष्ट हरणी धाम करीमुद्दीनपुर पहुंचे।मां के धाम में आपने विधि विधान से पुजारी महेश्वर पाण्डेय की देख रेख में दर्शन पूजन किया।पूर्व मंत्री ने मां के धाम के परिसर में घूम कर चारो तरफ का जायजा लिया।
मां के धाम से काफिला सिधे पतार पहुंचा।पतार स्थित नव भारत पत्रकार एसोसिएशन के चेयरमैन एवं संपादक खबरों का आंकलन स्व डा नागेंद्र सिंह के आवास पर पहुंच कर आपने उनके बडे भाई योगेन्द्र नाथ सिंह से मिल कर शोक संवेदना प्रकट की।ओम प्रकाश सिंह बहुत देर तक डा एन के सिंह के बारे में इंटर मिडिएट की शिक्षा ग्रहण करने से अब तक के संस्मरण को शेयर किये।परिजनों के बारे में पूरी जानकारी ली।डा एन के सिंह की एक लडकी जो अभी सरजू राय मेमोरियल डिग्री कालेज से शिक्षा ग्रहण कर रही उसके बारे में भी जानकारी ली और योगेन्द्र नाथ सिंह से बोले की उसकी शादी के समय मुझे भी खास तौर से जरूर याद किजिएगा।इस मौके पर कृपाशंकर सिंह जिलाध्यक्ष किसान सभा. जिला पंचायत सदस्य रामसागर यादव.विश्राम यादव. लाल जी यादव. बब्बन सिंह.शुभ नरायण यादव.मिंकू राय.श्याम बहादुर राय समेत ढेर सारे लोग उपस्थित रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..