अम्बेडकरनगर। धरती पर डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है लेकिन यहाँ तो सपेद कोट में काला काला दिन छिपा है जो प्रसव जैसे मामूली आपरेशन में पीड़िता से 70 हजार रुपये की मांग किया और न देने पर उस पीड़ित महिला को ही बंधक बना लिया ,पैसों के खातिर डॉक्टर की इस काली करतूत से अब पूरा चिकित्सा जगत शर्मसार हो रहा है,
मामला अम्बेडकरनगर जनपद मुख्यालय के अकबरपुर के न्यू सिटी हॉस्पिटल का है जहाँ पर राधिका देवी निवासी सुभाकर पुर थाना महरुआ को प्रसव पीड़ा की शिकायत पर एक सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था जहाँ डॉक्टर ने उसका आपरेशन किया और हेपेटाइट्स B के इलाज के लिये 70हजार रुपये की मांग की परिजनों ने 40 हजार रुपये जमा किया तो महिला जब अपना टाका कटाने के लिए कहा तो 30 हजार रुपये की मांग फिर की गई जिससे देने से परिजनों ने इनकार किया तो डॉक्टर ने उस महिला को ही अपने अस्प्ताल में बंधक बना लिया ,जब इसकी शिकायत परिजनों ने सीएमओ से की तो उनके हस्तछेप पर महिला का टाका काटा गया,ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर प्रशासन इलाज के नाम पर अवैध वसूली करने की छूट कब तक देता रहेगा ,क्या जिला प्रशासन भी इस काले खेल में शामिल है?
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..