कौशाम्बी जिला जेल में बंद कैदियों के लिए जेल मे लगाया मेडिकल कैम्प

तबजील अहमद/जितेन्द्र कुमार
कौशाम्बी. यूपी के कौशाम्बी में नित नए प्रयोग के माध्यम से चर्चित रहने वाली सामाजिक संस्था हेल्प यू फाउंडेशन ने मंगलवार को जिला जेल में बंद बंदियों की बीमारियों की जांच कराने के लिए जिला जेल में एक मेडिकल कैम्प का आयोजन किया,इस कैम्प के माध्यम से जेल में निरुद्ध 100 से अधिक बन्दीयो का निःशुल्क जांच और इलाज किया गया,संस्था ने कैम्प के माध्यम से सभी बंदियों की आंखों की जांच कराई और उन्हें आवश्यकता अनुसार दवाइयां भी वितरित की,












