अदरी(मऊ)। रतनपुरा विकास खंड अन्तर्गत जमालपुर बुलंद बजरंग बली पोखरा पर श्रीमद भागवत कथा एव हनुमत महायज्ञ प्राण प्रतिष्ठान के दौरान पांच कुण्डीय महोत्सव यज्ञ सोमवार को कलश यात्रा के साथ आरम्भ हो गया।जिसमें 251 युवतियों व सैकड़ों महिलाओं ने कलश स्थापित किया।
पहसा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा जमालपुर बुलंद की धरती एक बार फिर भम्ति, भजनों व आयोजनों से सरोवार व गुजायमान हो गयी। सोमवार के दिन प्रातः काल से ही हजारों की सख्या मे भक्तों ने कलश यात्रा मे भाग लिया।गाजे बाजे के साथ जम कर जयकारा करते हुए आगे आगे गजानन व दर्जनों घोडों के साथ प्राण प्रतिष्ठा के लिये रखी खुली गाडी मे महाबीर हनुमानजी की मुर्ति के साथ पीछे पीछे कलश लिए हुए कन्याये तथा महिलाएं चल रही थी।जमालपुर बुलंद पोखरे से जमालपुर बुलंद गांव होते हुए पहसा मोहिददीनपुर मे स्थानीय कस्बे में राजधानी मार्ग पर स्थित हनुमानजी ।के मदिर पहुचकर तीर्थ राज प्रयाग से पधारे श्री देवाचार्य जी ने हनुमानजी से मिलन करवाया। इस बीच थानाध्यक्ष हलधरपुर विनय कुमार सिंह ने दल बल के साथ कलश लिए युवतियों व महिलाओं की मेन सडक पर यातायात के नियमों के तहत सडक पर दो लाइन बनवा कर सकुशल भूधरिया बाबा के पोखरे तक पहुचाया। भूधरिया बाबा के पोखरे पर पहचकर वहां पर कर्मकाडी ब्राहमणों द्वारा कलश को जल से भरवाया गया।
जल लेकर युवतियां महिलाएं मधुवारी मार्ग पर होते हुए जमालपुर बुलंद पोखरे पर पहुंची। वहां पर श्री देवाचार्य जी ने हनुमानजी की मूर्ति का प्रतिष्टा पन करवाया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक रामपरीखा यादव, जवाहर गोड, नरायण, रामदीन, अनिल, विन्देश्वरी, श्रीराम यादव, सुखराम, रामअवतार, शकर, हीरामन, उमाकान्त, सुनिल, रायश्रय, जितेंद्र, योगेन्द्र, सुरेन्द्रचौहान, सनोज आदि लोग मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..