कैयरमऊ ग्रामसभा में धूम-धाम से मनाया गया सरस्वती पूजन

प्रमोद दुबे विक्की
भदोही/ आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आदर्श जूनियर हाईस्कूल कैयरमऊ औराई भदोही के प्रांगण में माँ सरस्वती के पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम माँ की वंदना से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ,वंदना के पश्चात माँ की पुष्प अर्चना किया गया तथा विचार गोष्ठी प्रांरभ हुआ,शुरू में लोलारक मिश्रा द्वारा युवाओं को आशीष मिला, विचार गोष्ठी में गजेंद्र मिश्रा द्वारा बसंत पंचमी की पौराणिक मान्यताओं के बारे में बताया साथ में मुकेश मिश्रा कृष्णांश द्वारा भारत निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रभावशाली सम्बोधन सुनने को मिला।












