भदोही पुलिस ने एसपी, डीएम के साथ जमकर उड़ाया अबीर गुलाल

प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। होली एक ऐसा त्यौहार है जो रंग बिरंगी खुशियों के साथ आती है, और लोग होली के रंग में इस कदर खो जाते हैं कि होली जल्दी उतरने का नाम नहीं लेती। नाचते गाते रंग-गुलाल उड़ाते लोग होली मनाते हैं। होली पर्व पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने में जितना मुस्तैद रहती है। उतना ही होली की मस्ती में भी मदहोश हो जाती है। और जमकर होती है होली।

इस दिन को यादगार बनाने में जुटी पुलिस प्रशासन ने भी जमकर आपस में अबीर-गुलाल की बरसात की। डीएम और एसपी ने मिलकर पुलिस अफसरों ,कर्मचारियों व जवानों के साथ जमकर होली खेली।











