हूबलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रशीद अहमद खाँ हज़ के लिए हुए रवाना

तब्जील हुसैन
कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित हुबलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का हज यात्रा से पहले प्रबंधक वीरेंद्र कुमार केसरवानी अध्यक्ष राधा कृष्ण केसरवानी ने विद्यालय में यात्रा के एक दिन पूर्व रखा विदाई कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम का संचालन चंद्रभूषण पांडेय ने किया। उसके बाद सबसे पहले हुबलाल इंटर कॉलेज के अध्यक्ष राधा कृष्ण केसरवानी ने हज यात्रा पर जा रहे प्रधानाचार्य रशीद अहमद खां को माला पहनाई इसके बाद प्रबंधक वीरेंद्र कुमार केसरवानी ने माला पहना कर यात्रा सुखद एवं मंगलमय होने की कामना करते हुए आशीर्वचन ज्ञापित किया। इसके बाद बारी बारी समस्त अध्यापकों ने मालाओं से भर दिया।












