प्रयागराज से हज करने को पहला जत्था रवाना

तारिक खान
प्रयागराज. मक्का मदीना और काबा शरीफ की ज़ीयारत और हज के फराएज़ अनजाम देने को प्रयागराज से पहला जत्था आज प्रातः रवाना हो गया। धार्मिक एवं सामाजिक संस्था उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी के मुताबिक़ रौशन बाग़, करैली,दरियाबाद,रानीमण्डी से हज के मुक़द्दस सफर पर रवाना होने वालों में रेलवे से रिटायरड मसूद हुसैन आब्दि तथा उन्की पत्नी शबीना आब्दि, शायर हसनैन मुस्तफाबादी, शिक्षक व दरगाह के संरक्षक सै०अज़ादार हुसैन, मौलाना सरफराज़ हुसैन साथ मे उनकी पत्नी व बेटा मेंहदी हुसैन, अन्जुम, आबिद इमाम सहित अन्य लोग आज प्रयागराज से अपने साधन से लखनऊ रवाना हुए।












