फ्री हेल्थ कैम्प का हुआ आयोजन

विकास राय
गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद में डा०सैय्यद मेंहदी अब्बास रिजवी एवम जमाल पैथोलाजी एवम पैथकाइंड लैब के सौजन्य से मुफ्त हेल्थ चेक अप कैम्प का आयोजन साढे सात बजे से एक बजे तक किया गया।इस मेडिकल कैम्प में शुगर.कोलेस्ट्रॉल या थायराइड में से कोई भी एक जांच नि:शुल्क की गयी।

ग्राम प्रधान मंजर हुसैन ने कहा की यैसे कैम्प के आयोजन से ग्रामीण इलाके के लोगों को काफी राहत मिली।महानगरों में जांच के लिए लोगों को उसका निर्धारित शुल्क देना पडता है।इस कैम्प में केवल दस रूपये के रजिस्ट्रेशन शुल्क पर जांच की गयी।अन्य सभी रोगों की जांच भी काफी कम शुल्क पर की गयी। उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम के आयोजक डा०सैय्यद मेंहदी अब्बास रिजवी.जमाल पैथोलोजी एवम पैथकाइंड लैब के संचालक सैय्यद जमाल अब्बास.एवम सदस्यों के प्रति आभार ब्यक्त किया।











